वृक्षों के झुण्ड में
एक पृथक व्यक्तित्व
विराट,वृहद्
सम्पूर्ण..
सुदृढ़ और
गरिमापूर्ण..
अनगिनत जड़ें
जो हो रही थी
एक पृथक
तने में परिवर्तित
देने को
हर शाख को
उसका संबल...
घने पत्तों की
ठंडी छाँव
दे रही थी सुकून
तपते तन
औ मन को
अनुभव और स्नेह
की ऊर्जा का
बना था ऐसा
आभा -मंडल
चहुँ ओर
उस वट-वृक्ष के
हठात देख उसको
मुझे तुम याद आये.......
शुक्रवार, 15 जनवरी 2010
गुरुवार, 7 जनवरी 2010
जी करता है मेरा भी..
जी करता है मेरा भी..
लिखे मुझ पर
भी कोई नज़्म
ख़यालों में बसा के
उतारे हर्फ़ कागज़ पर
बहूँ मैं भी कलम से
बन के प्यार उसका ..
जी करता है मेरा भी
बताये मुझको भी कोई
धड़कती हूँ क्या सीने में
बसी हूँ क्या निगाहों में
बन के खुमार उसका? ....
जी करता है मेरा भी..
टिका के सर को
कांधों पर किसी के
खो जाऊँ तस्सवुर में
महक जाए
ये तन
ये मन मेरा
साँसों में
ज्यूँ है शुमार उसका .........
लिखे मुझ पर
भी कोई नज़्म
ख़यालों में बसा के
उतारे हर्फ़ कागज़ पर
बहूँ मैं भी कलम से
बन के प्यार उसका ..
जी करता है मेरा भी
बताये मुझको भी कोई
धड़कती हूँ क्या सीने में
बसी हूँ क्या निगाहों में
बन के खुमार उसका? ....
जी करता है मेरा भी..
टिका के सर को
कांधों पर किसी के
खो जाऊँ तस्सवुर में
महक जाए
ये तन
ये मन मेरा
साँसों में
ज्यूँ है शुमार उसका .........
जुगलबंदी मौन की
होती है
कानों पर
तेरी साँसों की
आहट
चुप हो जाती हैं
जुबां
बोलने लगती हैं
आँखें
धडकता है
दिल
दहकने लगती हैं
सांसें
शुरू होती है
गुफ़्तगू
दिल की दिल से
परे लफ़्ज़ों से
कहती हूँ मैं
सुनता है तू
गुनगुनाती है
ख़ामोशी
नज्में तेरे दिल की
मिल जाते हैं
तेरे लब
मेरे लबों से
हो जाती है
मुकम्मल
यूँ
जुगलबंदी
मौन की..........
कानों पर
तेरी साँसों की
आहट
चुप हो जाती हैं
जुबां
बोलने लगती हैं
आँखें
धडकता है
दिल
दहकने लगती हैं
सांसें
शुरू होती है
गुफ़्तगू
दिल की दिल से
परे लफ़्ज़ों से
कहती हूँ मैं
सुनता है तू
गुनगुनाती है
ख़ामोशी
नज्में तेरे दिल की
मिल जाते हैं
तेरे लब
मेरे लबों से
हो जाती है
मुकम्मल
यूँ
जुगलबंदी
मौन की..........
बुधवार, 6 जनवरी 2010
क्यूँ है??
वही ज़िन्दगी,वही है जीवन
बदला आलम लगता क्यूँ है
फूल वही तो खिले चमन में
महक उठा तन मन क्यूँ है
सब कुछ है पहले ही जैसा
बस बदला है अंतस मेरा
हर शै गाती गीत मिलन के
झूम उठे सब भाव हिय के
कल कल मन की नदिया बह कर
बदला आलम लगता क्यूँ है
फूल वही तो खिले चमन में
महक उठा तन मन क्यूँ है
बस बदला है अंतस मेरा
बादल बारिश हवा फिजायें
सबमें छाया है चेहरा तेरा
घुला घुला सा तुझमें ये मन
पिघला पिघला सा तन क्यूँ है
फूल वही तो खिले चमन में....सबमें छाया है चेहरा तेरा
घुला घुला सा तुझमें ये मन
पिघला पिघला सा तन क्यूँ है
हर शै गाती गीत मिलन के
झूम उठे सब भाव हिय के
पाँव पखारे उद्दीप्त प्रिय के
रोशन उसके होने से जग
निखरा निखरा हर पल क्यूँ है ॥
फूल वही तो खिले चमन में ..............
रोशन उसके होने से जग
निखरा निखरा हर पल क्यूँ है ॥
गुरुवार, 10 दिसंबर 2009
दिव्य प्रेम
#####
घुलनशील कर गया रूह को,
स्नेह स्पर्श तुम्हारा.
दृढ बंधन बाँहों का पा कर ,
सर्वस्व स्वयं ही हारा...
नयनो की भाषा समझी तो ,
प्रेम अबूझ रहा ना
द्वैत मिटा,एकत्व घटा कब,
ये भी अब सूझ रहा ना
छाया बन कर साथ हो पल पल,
बीता दिन यूँ सारा
दृढ बंधन बाँहों का पा कर
सर्वस्व स्वयं ही हारा ...........
हृदय तेरी धड़कन से गुंजित,
खुशबु साँसों में तेरी
अधरों पर छाप तेरे अधरों की,
बाहें बाँहों में तेरी
दिव्य प्रेम के यज्ञ कुंड में,
मन हारा तन वारा
दृढ बंधन बाँहों का पा कर,
सर्वस्व स्वयं ही हारा ...
घुलनशील कर गया रूह को,
स्नेह स्पर्श तुम्हारा.
दृढ बंधन बाँहों का पा कर ,
सर्वस्व स्वयं ही हारा...
नयनो की भाषा समझी तो ,
प्रेम अबूझ रहा ना
द्वैत मिटा,एकत्व घटा कब,
ये भी अब सूझ रहा ना
छाया बन कर साथ हो पल पल,
बीता दिन यूँ सारा
दृढ बंधन बाँहों का पा कर
सर्वस्व स्वयं ही हारा ...........
हृदय तेरी धड़कन से गुंजित,
खुशबु साँसों में तेरी
अधरों पर छाप तेरे अधरों की,
बाहें बाँहों में तेरी
दिव्य प्रेम के यज्ञ कुंड में,
मन हारा तन वारा
दृढ बंधन बाँहों का पा कर,
सर्वस्व स्वयं ही हारा ...
सोमवार, 7 दिसंबर 2009
प्रेम-वंदना
मान नहीं, अभिमान नहीं है
प्रेम है क्या ये ज्ञान नहीं है
पर कोमल मन की अभिलाषा
तुझे समर्पित,मेरी हर आशा
हर पल तुझको खुद में पाऊँ
यादें क्या? कुछ भूल तो जाऊँ.!!
ले सहेज तनिक उर में अपने
जिए हैं तेरे साथ जो सपने
मेरा मन बन गया है दर्पण
भाव किया हर,पूर्ण समर्पण
दिल चाहे बन जाऊँ मानिनी
कभी रिझाऊँ ,हो जाऊँ कामिनी
नारी मन के भाव सरल हैं
अमृत हैं ये,नहीं गरल हैं
मन तुझ पर अमृत बरसाए
बूँद देख कोई व्यर्थ न जाए
सूर्य है तू और सूर्यमुखी मैं
लगूं अंक हो जाऊँ सुखी में
पिघलूं तेरी उष्ण बाँहों में
तर्पण हो मन इन राहों में
तेरी किरणों से हो आलोकित
कर दूँ मन उपवन प्रकाशित
प्रेममय मन तुझको अर्पित
अहम्,क्रोध, सब हुए विसर्जित
कर दे मन को निर्मल इश्वर
प्रेम के पथ मिलता परमेश्वर
प्रेम है क्या ये ज्ञान नहीं है
पर कोमल मन की अभिलाषा
तुझे समर्पित,मेरी हर आशा
हर पल तुझको खुद में पाऊँ
यादें क्या? कुछ भूल तो जाऊँ.!!
ले सहेज तनिक उर में अपने
जिए हैं तेरे साथ जो सपने
सपनों की दुनिया भी निराली
भरा नहीं कुछ,नहीं है खालीमेरा मन बन गया है दर्पण
भाव किया हर,पूर्ण समर्पण
दिल चाहे बन जाऊँ मानिनी
कभी रिझाऊँ ,हो जाऊँ कामिनी
नारी मन के भाव सरल हैं
अमृत हैं ये,नहीं गरल हैं
मन तुझ पर अमृत बरसाए
बूँद देख कोई व्यर्थ न जाए
सूर्य है तू और सूर्यमुखी मैं
लगूं अंक हो जाऊँ सुखी में
पिघलूं तेरी उष्ण बाँहों में
तर्पण हो मन इन राहों में
तेरी किरणों से हो आलोकित
कर दूँ मन उपवन प्रकाशित
प्रेममय मन तुझको अर्पित
अहम्,क्रोध, सब हुए विसर्जित
कर दे मन को निर्मल इश्वर
प्रेम के पथ मिलता परमेश्वर
गुरुवार, 3 दिसंबर 2009
चेहरा
लाया था वो
रंगबिरंगा,
सुन्दर सा
हँसता ,मुस्काता
एक मुखौटा
ढक के खुद को
भरमाया था
बहलाया था
सबको उसने...
किन्तु चमकीले
भड़कीले
लगे हुए सब
रंग थे कच्चे
धुल गए बारिश में
भावों की,जो
दिल से निकले,
थे सच्चे
झेल नहीं पाया
वो चेहरा
था बदसूरत
पहले से भी
रंग रोगन करने
दौड़े सब
चिंता सबको थी
अपनी भी..
इस भगदड़ में
उतर गए जब
चेहरों पर से
सभी मुल्लमें
खुद को ही
पहचान न पाए
क्या है बाहर
क्या है दिल में
क्यूँ व्यर्थ तुम
समय गंवाते
चेहरों की इस
सार संभाल में
रहो सहज सुन्दर
नैसर्गिक,समझो
जी लो जीवन
अन्तराल में
रंगबिरंगा,
सुन्दर सा
हँसता ,मुस्काता
एक मुखौटा
ढक के खुद को
भरमाया था
बहलाया था
सबको उसने...
किन्तु चमकीले
भड़कीले
लगे हुए सब
रंग थे कच्चे
धुल गए बारिश में
भावों की,जो
दिल से निकले,
थे सच्चे
झेल नहीं पाया
वो चेहरा
था बदसूरत
पहले से भी
रंग रोगन करने
दौड़े सब
चिंता सबको थी
अपनी भी..
इस भगदड़ में
उतर गए जब
चेहरों पर से
सभी मुल्लमें
खुद को ही
पहचान न पाए
क्या है बाहर
क्या है दिल में
क्यूँ व्यर्थ तुम
समय गंवाते
चेहरों की इस
सार संभाल में
रहो सहज सुन्दर
नैसर्गिक,समझो
जी लो जीवन
अन्तराल में
सदस्यता लें
संदेश (Atom)