सहर होते ही टिक जाती हैं ये
दहलीज पर जा कर
तेरे पैग़ाम की कब से
रही हैं मुन्तज़िर नज़रें
किसी आहट ,किसी जुम्बिश से
हो जाता है दिल गाफ़िल
गली के छोर तक जा कर
पलट आती मेरी नज़रें
ए कासिद !अब तो आ पहुँचा दे
मुझ तक ,कुछ खबर उनकी
कि पथरा जाएँ ना यूँ
राह तकती हुई नज़रें
शनिवार, 6 फ़रवरी 2010
गुरुवार, 4 फ़रवरी 2010
भरोसा
माप दंड तूने गढ़े
निज के हृदय में
मान कर उनको
मुझ पे तेरा भरोसा ..
माप दंडों से पृथक
कुछ भी करूँ मैं
हो अव्यवस्थित
तू लगा देता
इल्ज़ाम मुझ पर
तोड़ देने का तेरा
नाज़ुक भरोसा........
है अहम् तेरा
भरोसे का जनक ही
तुष्ट ना हो वो
तो पाता है तू
खुद को छला सा
दुनिया भर के
तर्क औ कुतर्क
दे कर करता
साबित है तू
फिर अपराध मेरा
कर भरोसा
खुद पे पहले
दृष्टि को कर
अहम् मुक्त तू
है भरोसा
निज पे निज का
सत्य निश्चित
दूसरे को बाँध
कब फलता भरोसा ..
...
निज के हृदय में
मान कर उनको
मुझ पे तेरा भरोसा ..
माप दंडों से पृथक
कुछ भी करूँ मैं
हो अव्यवस्थित
तू लगा देता
इल्ज़ाम मुझ पर
तोड़ देने का तेरा
नाज़ुक भरोसा........
है अहम् तेरा
भरोसे का जनक ही
तुष्ट ना हो वो
तो पाता है तू
खुद को छला सा
दुनिया भर के
तर्क औ कुतर्क
दे कर करता
साबित है तू
फिर अपराध मेरा
कर भरोसा
खुद पे पहले
दृष्टि को कर
अहम् मुक्त तू
है भरोसा
निज पे निज का
सत्य निश्चित
दूसरे को बाँध
कब फलता भरोसा ..
...
होली के rang
खिल उठे गुलाब
कई ,रुखसारों पर
यादों के झुरमुट से
दिखा होली का मंज़र
अल्हड़ चंचल चपला तरुणी
इठलाती मदमाती
भरे हाथ रंगों गुलाल से
खिल खिल कर बल खाती
छेद रही थी पीठ को उसकी
नज़रों की थी वो बौछार
बिना रंग बिन पिचकारी के
भिगो गया उसे त्यौहार
बरस रहे थे तरल नज़र से
भावों के जो ढेरों रंग
संजो लिया उनको अंतस में
अनभिज्ञ बनी रही बहिरंग
अबीर गुलाल और था टेसू
टिका रंग कोई ना तन पे
बरसे थे जो बिन शब्दों के
खिले रहे वो रंग बस मन पे
स्मृति उन रंगीन लम्हों की
कर जाती है मुझको रंगीं
आँख,गाल ,होठ क्या! रूह भी
हैं सब उन रंगों के संगी
कई ,रुखसारों पर
यादों के झुरमुट से
दिखा होली का मंज़र
अल्हड़ चंचल चपला तरुणी
इठलाती मदमाती
भरे हाथ रंगों गुलाल से
खिल खिल कर बल खाती
छेद रही थी पीठ को उसकी
नज़रों की थी वो बौछार
बिना रंग बिन पिचकारी के
भिगो गया उसे त्यौहार
बरस रहे थे तरल नज़र से
भावों के जो ढेरों रंग
संजो लिया उनको अंतस में
अनभिज्ञ बनी रही बहिरंग
अबीर गुलाल और था टेसू
टिका रंग कोई ना तन पे
बरसे थे जो बिन शब्दों के
खिले रहे वो रंग बस मन पे
स्मृति उन रंगीन लम्हों की
कर जाती है मुझको रंगीं
आँख,गाल ,होठ क्या! रूह भी
हैं सब उन रंगों के संगी
मंगलवार, 2 फ़रवरी 2010
रहनुमा
रहा था मन उलझता ,ज़िन्दगी की राहों में
हुए तुम रहनुमा मेरे, चला तेरी पनाहों में
भटकती सोच थी ,और हर तरफ ,इक शोर मशरे का
हुआ जाता था दिल गाफ़िल, उदासी थी निगाहों में
तलाशें कैसे दुनिया में,ख़ुशी होती है किस शै में
सुकूने दिल तो मिलता है ,सिमट के तेरी बाँहों में
चलो जानां ,गुज़ारें हम ,हसीं लम्हें, परस्तिश में
इबादत का समय अपनी,गुज़र जाये ना आहों में
चले हो साथ तुम मेरे,हसीं है ये सफ़र अपना
मंज़िल का पता किसको ,है बस तस्कीन राहों में
हुए तुम रहनुमा मेरे, चला तेरी पनाहों में
भटकती सोच थी ,और हर तरफ ,इक शोर मशरे का
हुआ जाता था दिल गाफ़िल, उदासी थी निगाहों में
तलाशें कैसे दुनिया में,ख़ुशी होती है किस शै में
सुकूने दिल तो मिलता है ,सिमट के तेरी बाँहों में
चलो जानां ,गुज़ारें हम ,हसीं लम्हें, परस्तिश में
इबादत का समय अपनी,गुज़र जाये ना आहों में
चले हो साथ तुम मेरे,हसीं है ये सफ़र अपना
मंज़िल का पता किसको ,है बस तस्कीन राहों में
बुधवार, 27 जनवरी 2010
कफ़स
कफस की क़ैद में
कर सकते हो
इस जिस्म को पाबंद
मगर सय्याद मेरे
निगाहों में बसा
आकाश मुझसे
कैसे छीनोगे...
करा ले जाएगा
आज़ाद इक दिन
ये ही जज़्बा
जिस्म भी मेरा
पतंग मन की उड़ेगी
डोर तुम फिर
कैसे खींचोगे ...
बनाया इक चमन
बाड़ों, दीवारों से
घिरा तुमने
जो गुल खिलता है
खुद दिल में
उसे तुम
कैसे सींचोगे...
कर सकते हो
इस जिस्म को पाबंद
मगर सय्याद मेरे
निगाहों में बसा
आकाश मुझसे
कैसे छीनोगे...
करा ले जाएगा
आज़ाद इक दिन
ये ही जज़्बा
जिस्म भी मेरा
पतंग मन की उड़ेगी
डोर तुम फिर
कैसे खींचोगे ...
बनाया इक चमन
बाड़ों, दीवारों से
घिरा तुमने
जो गुल खिलता है
खुद दिल में
उसे तुम
कैसे सींचोगे...
मंगलवार, 26 जनवरी 2010
फितरत -अश्कों की
पोंछना अहिस्ता से
बहते अश्कों को
और गहरी आवाज़
में पूछ बैठना
'रोती क्यूँ हो'
बढा गया था
अश्कों की बाढ़
को' इस कदर
की बह गया था
हर गिला शिकवा
उसमें घुल कर
भीग गयी थी
उस प्यार की
बरसती बारिश में
खिल उठा था मन
झूम उठा था तन
आवेग उस प्रेम का
दे गया था अश्क
आँखों को फिर से
और चकित से तुम
देख रहे थे..
आंसुओं की फितरत
को समझ रहे थे ......
बहते अश्कों को
और गहरी आवाज़
में पूछ बैठना
'रोती क्यूँ हो'
बढा गया था
अश्कों की बाढ़
को' इस कदर
की बह गया था
हर गिला शिकवा
उसमें घुल कर
भीग गयी थी
उस प्यार की
बरसती बारिश में
खिल उठा था मन
झूम उठा था तन
आवेग उस प्रेम का
दे गया था अश्क
आँखों को फिर से
और चकित से तुम
देख रहे थे..
आंसुओं की फितरत
को समझ रहे थे ......
रविवार, 24 जनवरी 2010
कान्हा मुरली वाले
"योगेश्वर कृष्ण " के लिए एक गोपी के क्या भाव हो सकते हैं उसे महसूस करके लिखने की कोशिश की है ...
कब से प्यासे दरस को तेरे नैन मेरे मतवाले
अब तो आज प्यास बुझाने ,कान्हा मुरली वाले
छवि विरजती हृदय में तेरी,देख देख इतराऊं
स्पर्श मगर तेरा पाने को,तडपत ही रह जाऊँ
कर साकार अब निराकार को,प्रेम मेरा अपना ले
अब तो आजा प्यास .....
भाव-भक्ति की नदिया में अब,गोते मैं यूँ खाऊं
प्रेम का दरिया उफन रहा है,कैसे पार लगाऊं
करे आत्मा तेरी कामना,देह को नाव बना ले
अब तो आजा प्यास बुझाने ...कान्हा मुरली वाले
कब से प्यासे दरस को तेरे नैन मेरे मतवाले
अब तो आज प्यास बुझाने ,कान्हा मुरली वाले
छवि विरजती हृदय में तेरी,देख देख इतराऊं
स्पर्श मगर तेरा पाने को,तडपत ही रह जाऊँ
कर साकार अब निराकार को,प्रेम मेरा अपना ले
अब तो आजा प्यास .....
भाव-भक्ति की नदिया में अब,गोते मैं यूँ खाऊं
प्रेम का दरिया उफन रहा है,कैसे पार लगाऊं
करे आत्मा तेरी कामना,देह को नाव बना ले
अब तो आजा प्यास बुझाने ...कान्हा मुरली वाले
सदस्यता लें
संदेश (Atom)