#########
उदासी दिल पे छाई है ,कोई पैगाम तू लिख दे
छुपाना नाम गर चाहे ,यूँही बेनाम तू लिख दे
सफर मेरा कटे तनहा ,अगरचे है यही किस्मत
ना हो ता-उम्र मुमकिन तो , फक़त एक शाम तू लिख दे
सज़ा के मुस्तहिक हैं हम, अगर तेरी निगाहों में
तो ए मोहसिन ,मेरे हमदम ,कोई इलज़ाम तू लिख दे
सुकूँ-ए -दिल मिलेगा , देख लेंगे इक नज़र तुझको
बज़्म में आ कभी मेरी ,बयां कुछ आम तू लिख दे
निगाहों में समेटे हैं , छलकती मय के पैमाने
गज़ल हो जाए इन पर भी ,कलाम-ए जाम तू लिख दे
घुली हैं रूहें ,जिस्मों से गुज़र कर ,ए मेरे मालिक
इन्हें पहचान देने को ,बदन पर नाम तू लिख दे